जलायें कुछ...'s image
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes

जलायें कुछ
हृदय की देहरी पर
दिए सौहार्द के
सुंदर सजीले

झोंपड़ी तमस में है
अगर डूबी
दीप अश्लील हैं
अट्टालिका के
नए परिधान में
सब बेल बूटे
फटे कपड़े
अकिंचन बालिका के
जलाओ एक दिन
दीपक वहाँ भी
जहाँ पलते हैं
सपनों के क़बीले

निर्वसन और
निर्वासित हुई है
मनुजता की प्रतिष्ठा
कहाँ जाने
करें शृंगार इसका
फिर धरा पर
यही त्योहार हैं
इसके बहाने
अनगिनत नेह के
दीपक जलाएँ
पड़ेंगे स्वार्थ के
कुछ बंध ढीले

अँधेरे में पड़ी
मन की अयोध्या
सजाए दीप हमने
किन्तु सर पर
कपट मन में
कुलाँचे मारते हैं
स्वांग आराधना का
है निरंतर
बुहारें चलो अब
अंत:करण को
नहीं हैं राम जी भी
कम हठीले

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts