सोच . . .'s image
0 Bookmarks 60 Reads0 Likes

अक़्सर मैं कुछ लोगों की
बातों पर बस मुस्काता हूँ
देख कर उनकी सोच समझ
ख़ुद सोच में पड़ जाता हूँ
ये कर देंगे, वो कर देंगे
ये ग़लत है, ये नहीं होने देंगे
 
नारे वो सब लगाते हैं
काम नहीं कुछ और उन्हें
बस बातों की वो खाते हैं
और बातों में ही वो जीते हैं
आए जब मौक़ा कुछ करने का
दूर नज़र न ये आते हैं
कहना तब इन का होता है
हमने तो बस सोचा था
सोच से कहाँ कुछ होता है

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts