
0 Bookmarks 9 Reads0 Likes
क्यों करती हो तुम
बार-बार बस एक ही सवाल
आख़िर क्या मायने हैं
तुम्हारी ज़िन्दगी के
क्यों मिला है तुम्हें ये जन्म
समझाया है मैंने हमेशा तुम को
बनाने वाले ने सब को एक सा बनाया
दिए सब को दो पैर-दो हाथ
एक दिल, दो आँख और एक दिमाग़
दी आँखें, देखो दुनिया को
दिया दिमाग़, समझो इस को
दिया दिल, करो साहस रखो विश्वास
दिए पैर, हिम्मत कर खड़े होने को
और हाथ, कुछ कर गुज़रने को
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments