
0 Bookmarks 47 Reads0 Likes
मिले वो बाद अर्से के आज
हुई फिर उनसे
बातें कुछ अनकही सी
लब उनके सिले थे
लब हमारे सिले थे
ख़ामोशी से आँखों-आँखों में
बातों के वो दौर चले थे
देती थी सुनाई
उनके दिल की धड़कन
छूती थी मुझको
उनके साँसों ही गर्माहट
होती थी साफ़ महसूस
हरारत उनके बदन की
झलकती थी बेताबी चेहरे पर
उनके चँचल मन की
आपस में उलझी उँगलियाँ
दिखाती थी उथल-पुथल
कुछ ख़्यालों की
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments