उनकी अदाएँ उनके मोहल्ले में चलते तो देखते's image
NaN min

उनकी अदाएँ उनके मोहल्ले में चलते तो देखते

अमित राज श्रीवास्तव 'अर्श’अमित राज श्रीवास्तव 'अर्श’
0 Bookmarks 11 Reads0 Likes

22   122   22   222 1222   212
 
उनकी अदाएँ उनके मोहल्ले में चलते तो देखते
वो भी कभी यूँ मेरे क़स्बे से गुज़रते तो देखते
 
बस दीद की उनकी ख़ाहिश लेकर भटकता हूँ शहर में
लेकिन कभी तो वह भी राह गली में दिखते तो देखते
 
केवल बहाना है यह मेरा चाय पीना उस चौक पे
सौदा-सुलफ़ लेने वह भी घर से निकलते तो देखते
 
हर रोज़ उनको बिन देखे ही लौट आने के बाद मैं
अफ़सोस करता हूँ कि थोड़ा और ठहरते तो देखते
 
मैं बा-अदब ठहरा था जब गुज़रे थे वो मेरे पास से
ऐ 'अर्श' उस दिन ही गर आँखें चार करते तो देखते

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts