
0 Bookmarks 51 Reads0 Likes
1.
संघर्ष प्रेम में है . . .
प्रेम की घड़ी में सेकंड . . . मिनट . . . घण्टे का नहीं―
दिनों का काँटा होता है।
अभागों के लिए तो महीनों . . . बरसों का . . .!!
2.
एक ख़्वाब देखता हूँ—
हम साथ है।
मिलते हैं—
सड़क किनारे के सेमल के पेड़ के पास
जहाँ गिरते हैं सेमल के लाल फूल।
सब कुछ ठीक है,
प्रेम में अब संघर्ष नहीं है।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments