
0 Bookmarks 52 Reads0 Likes
देखते ही ख़ूबसूरत नज़ारे . . .
एक चित्रकार उतार लेता है
नज़ारों को कैनवास पर,
एक फोटोग्राफर क़ैद कर लेता है
उन नज़ारों को कैमरे में,
और
एक कवि अपनी कविता में।
और मैं . . .
देखता रह जाता हूँ
उन नज़ारों को,
उन में खोए हुए
दिल में उतारता चला जाता हूँ,
उनमें जीता चला जाता हूँ।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments