इश्क़ से गर यूँ डर गए होते's image
NaN min

इश्क़ से गर यूँ डर गए होते

अमित राज श्रीवास्तव 'अर्श’अमित राज श्रीवास्तव 'अर्श’
0 Bookmarks 18 Reads0 Likes

फ़ाइलातुन मुफ़ाइलुन फ़ेलुन
2122 1212 22
 
इश्क़ से गर यूँ डर गए होते,
छोड़ कर यह शहर गए होते।
 
मिल गए हमसफ़र से हम वर्ना,
आज तन्हा किधर गए होते।
 
होश है इश्क़ में ज़रूरी अब,
बे-ख़ुदी में तो मर गए होते।
 
यूँ कभी याद चाय की आती,
और हम तेरे घर गए होते।
 
वक़्त मिलता नहीं हमे अब तो,
"अर्श" थोड़ा ठहर गए होते।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts