इक लगन तिरे शहर में जाने की लगी हुई थी's image
NaN min

इक लगन तिरे शहर में जाने की लगी हुई थी

अमित राज श्रीवास्तव 'अर्श’अमित राज श्रीवास्तव 'अर्श’
0 Bookmarks 43 Reads0 Likes

फ़ाइलुन   फ़अल   फ़ाइलुन   फ़ाईलुन मुफ़ाइलुन फ़ा
212     12     212     222     1212    2
 
इक लगन तिरे शहर में जाने की लगी हुई थी।
आज जा के देखा मुहब्बत कितनी बची हुई थी।।
 
आपसे जहाँ बात फिर मिलने की कभी हुई थी,
आज मैं देखा गर्द उन वादों पर जमी हुई थी।
 
लग रही थी हर रहगुज़र वीराँ हम जहाँ मिले थे,
सिर्फ़ ख़ूब-रू एक याद-ए-माज़ी सजी हुई थी।
 
सोचता हूँ तक़दीर कितनी थी मेहरबान हम पर,
क्यूँ मगर ये तक़दीर अपनी उस दिन क़सी हुई थी।
 
आपको भी आ कर ज़रूरी था एक बार मिलना,
चौक पर वही चाय मन-भावन भी बनी हुई थी। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts