गुनाह तो नहीं है मोहब्बत करना's image
NaN min

गुनाह तो नहीं है मोहब्बत करना

अमित राज श्रीवास्तव 'अर्श’अमित राज श्रीवास्तव 'अर्श’
0 Bookmarks 65 Reads0 Likes

बह्र : 121 2122 222 22
 
गुनाह तो नहीं है मोहब्बत करना,
मगर हाँ जब करो इसकी अज़्मत करना।
 
ये इश्क़ प्यार मोहब्बत जो भी बोलो,
है अर्थ तो ज़माने को जन्नत करना।
 
करो जहाँ को रौशन मोहब्बत से तुम,
किसी की ज़िंदगी में ना ज़ुल्मत करना।
 
सफ़र ये दिल से दिल तक का है मोहब्बत,
कभी भी इस सफ़र में ना उजलत करना।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts