अभी नहीं देखा's image
NaN min

अभी नहीं देखा

अमित डोगराअमित डोगरा
0 Bookmarks 46 Reads0 Likes

सिर को झुकते देखा है, 
पर झुकाते नहीं देखा 
अभी अपनापन देखा है, 
परायापन नहीं देखा 
अभी प्यार देखा है, 
नफ़रत नहीं देखी 
अभी दोस्ती देखी है,
 दुश्मनी नहीं देखी 
अभी इज़्ज़त देते हुए देखा है, 
बेइज़्ज़ती नहीं देखी 
सब कुछ पाते हुए देखा है, 
सब कुछ खोते हुए नहीं देखा 
सबको साथ देते देखा है, 
अकेलापन नहीं देखा 
मेरी ख़ामोशी देखी है, 
मुझे ज्वालामुखी बनते नहीं देखा<

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts