ख़ुदा से है कोई ख़ारिज...'s image
NaN min

ख़ुदा से है कोई ख़ारिज...

अमित 'अहद’अमित 'अहद’
0 Bookmarks 10 Reads0 Likes

ख़ुदा से है कोई ख़ारिज तो कोई राम से ख़ारिज 
यहां हर शख़्स होता है ख़ुद अपने काम से ख़ारिज 

भले किरदार हो कोई निभाना नेक नीयत से
कोई इंसान होता है बस अपने काम से ख़ारिज 

बहन ने हिंदू भाई को फ़क़त बाँधी थी इक राखी 
उलेमा कर रहे हैं अब उसे इस्लाम से ख़ारिज 

अगर ढूँढ़ोगे तो मिल जायेंगी कुछ ख़ामियाँ सब में
जिसे करना हो नक्कादों करो आराम से ख़ारिज

कभी माँ बाप की ख़िदमत नहीं की उम्र भर जिसने 
समझना तुम उसे हर एक तीरथ धाम से ख़ारिज 

'अहद' इल्जाम है मुझ पर हमेशा हक़बयानी का 
मुझे सबने किया है बस इसी इल्जाम से ख़ारिज!

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts