
0 Bookmarks 40 Reads0 Likes
जिसे देखिये कुछ
साबित करने में लगा है
कोई देर रात तक तो कोई
अलसुबह से जगा है,
यूँ भी नहीं कि बात ये बुरी है
सच पूछिए तो यही
प्रगति की धुरी है
पर यदि कुछ बुरा है तो ये
हर पल का दबाव और तनाव
और बुरा है इस अँधी दौड़ में -
खो देना सहज भाव
जाने ये कैसा समाज हमने रचा है
जिसके केंद्र में बस व्यक्ति पूजा है
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments