तितलियाँ's image
0 Bookmarks 3 Reads0 Likes

फूलों की करती हैं 
पहचान तितलियाँ। 
कलियों को सिखाती हैं 
मुस्कान तितलियाँ। 

मधुमास के आँचल में 
भरती हज़ार रंग, 
धरती पर विधाता का हैं 
वरदान तितलियाँ। 

ख़ुशबू की तरह सीख लो 
तुम वायु में उड़ना, 
इशारों में देती गीता का 
ज्ञान तितलियाँ। 

उपवन में, मधुवन में, 
या कि हों वृन्दावन में, 
बहारों की होती हरदम 
मेहमान तितलियाँ। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts