
0 Bookmarks 55 Reads0 Likes
उम्मीदों पर माथा फोड़ा
ख़ुशियों को तुमसे था जोड़ा
टूटा आज वहम जब मेरा
भहराया अरमान महल है
आँखें मेरी आज सजल हैं।
मैं जो न कह पाया तुमसे
वही लिखा हर रोज़ क़लम से
ख़ुद से बढ़कर तुमको चाहा
शायद उसका ही प्रतिफल है
आँखें मेरी आज सजल हैं।
बहती थी भावों की सरिता
आज वही हृदयघट रीता
यादों के उठ रहे बवंडर
मुरझाया अहसास कँवल है।
आँखें मेरी आज सजल हैं।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments