अख़बार वाला's image
0 Bookmarks 40 Reads0 Likes

सर्दियों की सुबह
घना कोहरा
कँपकँपाती ठण्ड
एक पुरानी साइकिल
जिसमें टँगा है एक थैला
उस थैले में है . . . 
ज़िम्मेदारियों का बोझ
परिस्थितियों की जकड़न
जीने की उत्कट चाह
कामनाओं की विवशता
रिश्तों की मधुरता
पापी पेट की आग
मासूमों की ख़्वाहिश
नौनिहालों का उन्मुक्त बचपन
पथराई आँखों के सपने
दाम्पत्य के शुष्क अहसास
सम्बन्धों की संजीवनी
थोड़े-से अरमान

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts