
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes
इस तरह
निशीथ वेला में
चुपचाप उठकर
अँधेरे का फ़ायदा उठाकर
आँखें बंद किये हुए
गहन निद्रा में सोयी
परिणीता के दामन से
चिपके हुए दुधमुँहे बच्चे को
अपने लक्ष्य की बाधा मानते हुए
छोड़कर . . .!
तुम निकल गए स्वत्व की खोज में!
और वापस लौटे तो इस संसार ने
तुम्हें दिया महात्मा का सम्बोधन!
यक़ीनन बहुत बड़ी उपलब्धि थी
पर . . . समय सापेक्ष!
काश आज आप ऐसा कर पाते?
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments