उड़ने वाले डाकिये's image
NaN min

उड़ने वाले डाकिये

अमरेन्द्र सुमनअमरेन्द्र सुमन
0 Bookmarks 9 Reads0 Likes

आकाश की अनन्त उँचाइयों पर
बिना विश्राम किये, उड़ते हुए
गन्तव्य पथ की ओर अग्रसर
नन्हे कबूतरों ने
बंद कर दिया है संवादों को ढोना अब।

एक स्थान से दूसरे स्थान तक
पत्रों को पहुँचाने की कला में
पूरी तरह माहिर ये आकाशीय डाकिये
तलाश रहे इन दिनों
जीवन भर का विश्राम
किसी बहेलियों से नहीं चाहते
अनायास भी मुलाक़ात हो इनकी।

आकाश में उड़ने वाले डाकिये की
उड़ चुकी है नींद

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts