
0 Bookmarks 81 Reads0 Likes
मेला है भाई मेला है
हलवाई की दुकान से उठती मिठाई की सुगंध
घर-बाहर की चीजों के भी कई रंग
चाट-पकौड़ी और बर्फ के गोलों के संग
खेल खिलौनों से भरा रंगीन ठेला है
मेला है भाई मेला है
तमाशों से भरा बाज़ीगर का झोला है
बन्दरिया के करतबों से सजा मदारी भोला है
झूलों-चकरियों के संग झूलता-झूमता
जनता का रेला है
मेला है भाई मेला है।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments