कोल्हू के बैल's image
NaN min

कोल्हू के बैल

आलोक शंकरआलोक शंकर
0 Bookmarks 19 Reads0 Likes

अभी धुँधलका है
पगडंडी पर बिछी
ओस बिखराते चतुष्पद
फिर चले
एक वृत्त रचने–
 
पुट्ठों पर लदा
बोझ, आदत–
वलक्ष काया पर लिखी
कोड़े की फ़ितरत
पगहे से रिसता जूट का स्वाद
त्वचा में चुभतीं पसलियाँ
फिर भी–
अप्रतिहत, अनवरत चलते पाँव–
 
सर्वविदित,
तथ्य,
कोल्हू ऐसे ही चलता है
बूँद भर
तेल बनाने को
पाव भर
ख़ून जलता है
  
लिप्सा

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts