युवा's image
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes

जल रही हो जिसमें 
लौ आत्मज्ञान की 
समझ हो जिसको  
स्वाभिमान की 


हृदय में हो जिसके 
करुणा व प्रेम भरा 
बाधाओं व संघर्षों से 
जो नहीं कभी डरा 


अपनी संस्कृति की 
हो जिसको पहचान 
भेदभाव से विमुख 
करे सबका सम्मान 


स्वदेश से करे जो 
प्रेम अपरम्पार 
जानता हो चलाना 
क़लम व तलवार 


राष्ट्र निर्माण में जो 
सदैव बने अगुवा 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts