तीन लोग's image
0 Bookmarks 55 Reads0 Likes

तीन लोग 
संसद के बाहर 
प्रदर्शन कर रहे थे 
और नारे लगा रहे थे 
 
एक कह रहा था 
हमें मंदिर चाहिए 
दूसरा कह रहा था 
हमें मस्जिद चाहिए 
और तीसरा कह रहा था 
हमें रोटी चाहिए 
 
कुछ वर्षों के बाद 
मंदिर वाला और मस्जिद वाला 
संसद के भीतर दिखने लगा 
और रोटी वाला 
संघर्ष करता हुआ 
अपनी रोटी के लिए 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts