
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
सत्य के रक्षक
अधर्म समापक
दुष्ट विनाशी
धर्म स्थापक
हैं सुदामा सखा
सुभद्रा पूर्वज
देवकीनंदन
वसुदेवात्मज
वो पार्थसारथी
गोप गोपीश्वर
अजेय अजन्मा
श्रीहरि दामोदर
प्रेम के पर्याय
परंतु वितृष्ण
वो राधावल्लभ
हैं वही श्री कृष्ण
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments