
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
हम मानुष जड़मति
तू माँ हमारी भारती
आशीष से अपने
प्रज्ञा संतति का सँवारती
तिमिर अज्ञान का दूर
करो माँ वागीश्वरी
आत्मा संगीत की
निहित तुझमें रागेश्वरी
वाणी तू ही तू ही चक्षु
माँ वीणा-पुस्तक-धारिणी
तू ही चित्त बुद्धि तू ही
कृपा करो जगतारिणी
विराजो जिह्वा पे धात्री
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments