
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes
प्रेम है तो प्यास है
प्रेम ही विश्वास है
प्रेम है तो ईश्वर है
प्रेम ही अरदास है
प्रेम ही परमानंद
यह परम योग है
प्रेम ही परमात्मा
यह परम संयोग है
प्रेम ही है अवनि
प्रेम से आकाश है
प्रेम ही है अग्नि
प्रेम से प्रकाश है
प्रेम ही चंद्रमा
प्रेम ही रवि है
प्रेम ही परमांगना
प्रेम ही कवि है
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments