पिता के अश्रु's image
NaN min

पिता के अश्रु

आलोक कौशिकआलोक कौशिक
0 Bookmarks 45 Reads0 Likes

बहने लगे जब चक्षुओं से 
किसी पिता के अश्रु अकारण 
समझ लो शैल संतापों का 
बना है नयननीर करके रूपांतरण 


पुकार रहे व्याकुल होकर 
रो रहा तात का अंतःकरण 
सुन सकोगे ना श्रुतिपटों से 
हिय से तुम करो श्रवण 


अँधियारा कर रहे जीवन में 
जिनको समझा था किरण 
स्पर्श करते नहीं हृदय कभी 
छू रहे वो केवल चरण 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts