
0 Bookmarks 55 Reads0 Likes
मैं तो हूँ केवल अक्षर
तुम चाहो शब्दकोश बना दो
लगता वीराना मुझको
अब तो ये सारा शहर
याद तू आये मुझको
हर दिन आठों पहर
जब चाहे छू ले साहिल
वो लहर सरफ़रोश बना दो
अगर दे साथ तू मेरा
गाऊँ मैं गीत झूम के
बुझेगी प्यास तेरी भी
प्यासे लबों को चूम के
आयते पढ़ूँ मैं इश्क़ की
इस क़दर मदहोश बना दो
तेरा प्यार मेरे लिए
है ठण्डी छाँव की तरह
पागल शहर में मुझको
लगे तू गाँव की तरह
ख़ामोशी न समझे दुनिया
मुझे समुंदर का ख़रोश बना दो
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments