जीवन (आलोक कौशिक)'s image
NaN min

जीवन (आलोक कौशिक)

आलोक कौशिकआलोक कौशिक
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes

मिलता है विषाद इसमें 
इसमें ही मिलता हर्ष है 
कहते हैं इसको जीवन 
इसका ही नाम संघर्ष है 


दोनों रंगों में यह दिखता 
कभी श्याम कभी श्वेत में 
कुछ मिलता कुछ खो जाता 
रस जीवन का है द्वैत में 


लक्ष्य होते हैं पूर्ण कई 
थोड़े शेष भी रह जाते हैं 
स्वप्न कई सच हो जाते 
कुछ नेत्रों से बह जाते हैं 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts