बारिश (आलोक कौशिक)'s image
NaN min

बारिश (आलोक कौशिक)

आलोक कौशिकआलोक कौशिक
0 Bookmarks 51 Reads0 Likes

कल रात जब वो आई थी घर मेरे 
तब होने लगी थी बेमौसम बारिश 
सिर्फ़ संयोग था बादलों का बरसना 
या थी क़ुदरत की वह एक साज़िश 


मिली थी वह मुझसे पिछले बरस ही 
पर हम अब तक मिल ना पाए थे 
महसूस किया था इश्क़ की आतिश 
कल रात जब हम क़रीब आए थे 


सुलगाकर मोहब्बत की अँगीठी 
पिघलने लगी थी वह मेरे आग़ोश में 
जब पिलाया उसने प्रेम का प्याला 
रह सका ना मैं ज़रा भी तब होश में 


No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts