
0 Bookmarks 13 Reads0 Likes
बनारस की गली में
दिखी एक लड़की
देखते ही सीने में
आग एक भड़की
कमर की लचक से
मुड़ती थी गंगा
दिखती थी भोली सी
पहन के लहँगा
मिलेगी वो फिर से
दायीं आँख फड़की
बनारस की गली में...
पुजारी मैं मंदिर का
कन्या वो कुँआरी
निंदिया भी आए ना
कैसी ये बीमारी
कहूँ क्या जब से
दिल बनके धड़की
बनारस की गली में...
मालूम ना शहर है
घर ना ठिकाना
लगाके ये दिल मैं
बना हूँ दीवाना
दीदार को अब से
खुली रहती खिड़की
बनारस की गली में...
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments