चूड़ियाँ's image
0 Bookmarks 68 Reads0 Likes

हाथों में सजने से पहले
मोहकता से खनकने के पहले
प्रिय को रिझाने से पहले
कलाइयों को 
अपने रंग ओ’ आब से
दमकाने से पहले
गुज़रती हैं ये चूड़ियाँ
तपते और दहकते
अँगारों से,
पिघलती हैं मोम सी ....
और झुलसा देती हैं
कितने ही बचपन
 
उसी ताप में जलकर
चिपके रह जाते हैं
कितने फूल. . .
खिलने से पहले,
देकर अपनी मासूम हँसी
और हर रंग 
अपने जीवन का

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts