परिंदे और पतंग's image
NaN min

परिंदे और पतंग

अक्षय भंडारीअक्षय भंडारी
0 Bookmarks 15 Reads0 Likes

परिंदे ने पतंग से पूछा 
तुम कब थम जाओगे
आसमान से लौटकर
धरा पर कब आओगे
 
पतंग ने कहा जिन्होंने
मुझे उड़ाया है जिनके 
हाथ थम जाएँगे फिर 
डोर के साथ हम
लौटकर धरा पर आ जाएँगे
 पतंग ने पूछा है— 
परिंदे तुम यह क्यों
पूछते हो ये सवाल
 
उसने कहा पतंग के संग चली
तेरी साथी डोर से हमें डर सा
लगता है, हम परिंदे पूछते हैं
कि हम आसमान में कब निकले।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts