यहीं हूँ मैं's image
NaN min

यहीं हूँ मैं

आकाश जैनआकाश जैन
0 Bookmarks 8 Reads0 Likes

यहीं हूँ मैं,
बिखरे पन्नों सा,
निकल गए जो,
ज़िन्दगी की किताब से,

यहीं हूँ मैं,
टूटे ख़्वाब सा,
देखे थे जो,
किसी अपने के साथ में,

यहीं हूँ मैं,
बुझते चिराग़ सा,
जलाया था जो,
उसकी राहों में,

यहीं हूँ मैं,
डूबती कश्ती सा,
उतारी थी जो,
अरमानो के समंदर में,

यहीं हूँ मैं,
मिटती याद सा,
ज़हन में थी जो,
किसी अपने की,

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts