फैलाने दो पंख मुझे's image
NaN min

फैलाने दो पंख मुझे

आकाश जैनआकाश जैन
0 Bookmarks 71 Reads0 Likes

फैलाने दो पंख मुझे,
कि अब उड़ना चाहता हूँ,
बैठ लिया डर कर बहुत,
कि अब जीना चाहता हूँ।

घूमने दो इस जग को मुझे,
बाँधो ना सीमाओं में,
बहुत रुक चुका इंतज़ार में,
अब आगे बढ़ने दो।

बीत गया है समय बहुत,
काम अभी है बाक़ी,
जाना है दूर बहुत,
अब बस मुझको चलने दो।

जीवन में खोया बहुत,
अब पाने की इच्छा है,
मेहनत से डरता नहीं,
इरादा मेरा पक्का है।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts