कौन हूँ मैं's image
NaN min

कौन हूँ मैं

अजेय रतनअजेय रतन
0 Bookmarks 66 Reads0 Likes

कोख में आँख की
एक सपना पलता हुआ
या लड़ता तम से
एक सूरज ढलता हुआ


कौन हूँ मैं


पीछे तृषा के, 
गरम रेत पर चलता हुआ
या फिसलती रेत से,
रिक्त हाथ मलता हुआ


कौन हूँ मैं 


सुखान से हाथ की,
लहरों से लड़ता हुआ
या भटका पोत, 
तट ढूँढ़ता मचलता हुआ

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts