मेरी ग़ज़ल's image
0 Bookmarks 7 Reads0 Likes

भाषा में बंधन रखूँ तो,
ग़ज़ल मेरी क्रंदन करती है
झूठी उपमाएं लिखूँ तो,
ग़ज़ल मेरी अनबन करती है

सच्ची फक्कड़ बात लिखूँ तो,
बेहद अपनापन करती है
तोड़-मरोड़ के कुछ लिखूँ तो,
मुझको ही दुश्मन करती है

लिखूँ सादगी से गर कुछ भी तो,
ख़ुद को अर्पण करती है
झूठा कोई ज़ेवर ला दूँ तो,
चूर-चूर दर्पण करती है

प्रेम मेरी ग़ज़ल का सच से,
सात्विक भोजन करती है
ग़ज़ल मे

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts