रोटी के अन्धे, क्या गाए, बेहतर भारत कब तक?'s image
NaN min

रोटी के अन्धे, क्या गाए, बेहतर भारत कब तक?

अजय अमिताभ 'सुमन'अजय अमिताभ 'सुमन'
0 Bookmarks 57 Reads0 Likes

 

राजनीति की रीत नई है कुँवारों से प्रीत सही है, 
ममता, माया, मोदी, योगी, जोगी गण की जीत नई है। 
जनतंत्र की नई माँग पर यौवन है लाचार, 
दीन दयालु दीन बंधु हे विनती बारंबार, 
ज़रा बना दे इनके मन की अबकी तो सरकार। 
 
गठबंधन का दोष यही है जो दोषी है वो ही सही है, 
कोई चाहे करे ढिठाई पर पर तंत्र की बात यही है। 
सत्ता की भी यही ज़रूरत देसी यही जुगाड़। 
दीन दयालु दीन बंधु हे विनती बारंबार, 
ज़रा बना दे इनके मन की अबकी तो सरकार। 
 
आप चाहें तो बुद्धि भाग्य का हो सकता है योग, 
और कुर्सी के सहयोगी का मिल सकता सहयोग। 
कबतक माता का रहे अधूरा सपना एक आज़ार। 
दीन दयालु दीन बंधु हे विनती बारंबार, 
ज़रा बना दे इनके मन की अबकी तो सरकार। 
 
धनिया नींबू दाम बढ़ेगा, कब तक बोलो कब तक? 
डीज़ल का यूँ नाम बढ़ेगा, कबतक आख़िर कबतक? 
जनता की पीड़ा तो हर लो, क़ीमत आटे की कम कर लो। 
रोटी के अन्धे, क्या गाए, बेहतर भारत कब तक? 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts