
0 Bookmarks 55 Reads0 Likes
क़लमकार को दुर्योधन में पाप नज़र ही आयेंगे,
जो भी पांडव में फलित हुए सब धर्म हो जायेंगे।
धर्म पुण्य की बात नहीं थी सत्ता हेतु युद्ध हुआ था,
दुर्योधन के मरने में ही न्याय धर्म ना पुण्य फला था।
सत्ता के हित जो लड़ते हैं धर्म हेतु ना लड़ते हैं,
निज स्वार्थ की सिद्धि हेतु ही तो योद्धा मरते हैं।
ताक़त शक्ति के निमित्त युद्ध सत्ता को पाने को तत्पर,
कौरव पांडव आयेंगे पर ना होंगे केशव हर अवसर।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments