मंत्री जी साहब सरकार में तो हैं's image
NaN min

मंत्री जी साहब सरकार में तो हैं

अजय अमिताभ 'सुमन'अजय अमिताभ 'सुमन'
0 Bookmarks 46 Reads0 Likes

झूठे  हैं  बुरे  हैं, रफ़्तार में तो हैं,
मंत्री जी साहब सरकार में तो हैं,

 

चुनावों में वादों पे आते हैं साहब,
चुने जाते ही सारे भुलाते हैं साहब,

 

खातों पे गिद्धों सी नज़रें हैं इनकी,
बहाने हैं साहब के कैसे सुनोजी,

 

जनता की ख़ातिर ही जीता हूँ साहब,
सितारों से पर  मात खाता हूँ साहब,

 

कोशिशें तो कीं थीं पर खोटी रहीं,
इस मुल्क की लकीरों में रोटी नहीं,

 

अब सच है या झूठ अख़बार में तो हैं,
मंत्री जी साहब सरकार में तो हैं।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts