
0 Bookmarks 67 Reads0 Likes
क्या ख़बर भी छप सकती है,
फिर तेरे अख़बार में,
काम एक है, नाम अलग बस,
बदलाहट किरदार में।
अति विशाल हैं वाहन जिसके,
रहते राज निवासों में,
मृदु काया सुंदर आनन पर,
आकर्षित लिबासों में।
ऐसों को सुन कर भी क्या,
ना सुंदरता विचार में,
काम एक है, नाम अलग बस,
बदलाहट किरदार में।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments