
0 Bookmarks 47 Reads0 Likes
छल में कपटी अर्जुन का भी ऐसा कम है नाम नहीं।
गुरु द्रोण का कृपा पात्र बनना था उसका काम वही।
मन में उसके क्या था उसके ये दुर्योधन तो जाने ना,
पर इतना भी मूर्ख नहीं चित्त के अंतर पहचाने ना।
हे मित्र कहो ये न्याय कहाँ उस अर्जुन के कारण ही,
एकलव्य अँगूठा बलि चढ़ा ना कोई अकारण ही।
सोचो गुरुवर ने पाप किया क्यों ख़ुद को बदनाम किया,
जो सूरज जैसा उज्ज्वल हो फिर क्यों ऐसा अंजाम लिया?
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments