
0 Bookmarks 57 Reads0 Likes
जिस राष्ट्र में बेहतर शिक्षक बन जाए अपवाद,
उस राष्ट्र की प्रगति में फिर क्यों न हो अवसाद?
क़ाबिल शिक्षक एक राष्ट्र की बेशक ज़िम्मेदारी है,
वो राष्ट्र है कैसा जिसका शिक्षक एक व्यापारी है?
मुद्रा नियमित शिक्षा का क्या विनिमय अर्थ महान,
येन केन धन अर्जन हीं जब बनते कर्म प्रधान।
उस विद्यालय में तब कोई ज्ञान का तर्पण ना होगा,
विद्यार्थी हो अर्थ पिपासु ज्ञान का दर्पण क्या होगा?
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments