दूर जाना प्रिये!'s image
NaN min

दूर जाना प्रिये!

आदित्य तोमर ’ए डी’आदित्य तोमर ’ए डी’
0 Bookmarks 61 Reads0 Likes

दूर जाना प्रिये! एक रीति है
प्रेम में और पास आने की
शब्द कहते हैं बहुत कुछ पर 
मौन है विधा प्रेम जताने की
 
दूर जाना प्रिये! एक रीति है
प्रेम में और पास आने की
 
दूर होकर भी तो हम दूर न हैं
दूरियों में भी तो हम पास हैं
दूरियों का कोई अस्तित्व नहीं
प्रेम में गर दो मन साथ हैं
उन रास्तों पर चलने से हानि क्या 
जिन रास्तों की राह हो पास आने की
 
दूर जाना प्रिये

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts