
0 Bookmarks 48 Reads0 Likes
ये जो चल रहा है
मस्तिष्क और हृदय के मध्य
तर्क और भाव के बीच
ये है जीवन का
अपराजेय समर
हर संवेदना, हर तर्क
लगे हैं होड़ में
एक दूसरे को हराने की
भाव और तर्क के
ये आघात
लग रहे हैं बाण और
खड्ग से
बिन लहू के निष्कासन
के भी
हो रहा हूँ प्रतिपल दुर्बल
क्षीण हो रही आंतरिक
शांति और मनोबल
उठ रहा ज्वार,
बढ़ रहा रक्तचाप
अंग हो रहे शिथिल
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments