
0 Bookmarks 16 Reads0 Likes
अकेले बैठ कर सोचने पर
एक बात जो खटखटाती
है मस्तिष्क के द्वार को
कि कोई कितना अकेला
हो सकता है?
इतना कि दर्पण में देखने
पर भी
उसे दिखाई देता है सिर्फ़ अपने
पीछे का ख़ालीपन,
सड़क पर चलते हुए भी
उसे सिर्फ़ नज़र आते हैं
वाहन,
दरअस्ल वह अकेला
नहीं होता
वह जा चुका होता है
वहाँ से,
जहाँ सबका साथ होना
आवश्यक होता है।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments