
0 Bookmarks 16 Reads0 Likes
ज़िन्दगी की बाँसुरी को नव्य तान मिल गयी
तुम मिले तो यूँ लगा कि चाँदनी सी खिल गयी
काँपते हुए करों से जब तुम्हें प्रथम छुआ
सिहरने लहर गईं ओ! यार जाने क्या हुआ
निष्कलंक चाँद के चकोर नैन जब हुए
तब लगा कि ज़िन्दगी है ज़िन्दगी नहीं जुआ
तुम गले लगे तो लगा बिजलियाँ मचल गईं
तुम मिले तो यूँ लगा कि चाँदनी सी खिल गयी
प्रेम पीर की प्रतीत थी प्रत्येक पोर में
मुक्त हृदय बह रहा था संग हरहिलोर म
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments