मेरा संसार तुम्हीं से है's image
NaN min

मेरा संसार तुम्हीं से है

अच्युतम केशवमअच्युतम केशवम
0 Bookmarks 55 Reads0 Likes

मेरा संसार तुम्हीं से है
मुझको बस प्यार तुम्हीं से है
है और बात उन्मुक्त गात होकर
तुमसे कह सका नहीं
पर बिना कहे रह सका नहीं
 
ये अहंकार की प्रतिमा सा
जो कुलिश गात पर्वत कठोर
इसमें रहनी है शेष कहाँ
जीवन स्पंदन की हिलोर
पर इसके अन्तर में जल है
जो करता कल-कल छल-छल है
है और बात झरना बनकर
ये जल अबतक बह सका नहीं
मेरा संसार तुम्हीं से है
मुझको बस प्यार तुम्हीं से

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts