देवनागरी भारती की सुनो's image
NaN min

देवनागरी भारती की सुनो

आचार्य शीलक रामआचार्य शीलक राम
0 Bookmarks 10 Reads0 Likes

राष्ट्रभाषा मज़ाक बनी, प्रत्येक विभाग में उपेक्षित। 
यहाँ-वहाँ कहीं भी देखो, अनपढ़ हों चाहे शिक्षित॥1
  
ऐसा ग़ुलाम बनाया हमें, विदेशी भाषा लगती प्यारी। 
अपना खेल बिगाड़ रहे, हर दिन चढ़ती जाती उधारी॥2
 
सम्मानित विदेशी व्यवहार में, निज भाषा में हो अपमान। 
अपनी बोलने में हीनभावना, पग-पग पर व्यवधान॥3
 
राष्ट्रभाषा देवनागरी भारती, अपने दम पर चलती। 
न सरकार-न कोई संगठन, रूप नए-नए ढलती॥4

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts