तेरी मर्ज़ी's image

उधर ही चलेंगे जिधर ले चले तू।
हमें इससे क्या कि किधर ले चले तू॥
 
सही ले चले तू गलत ले चले तू।
न हो तेरी मर्ज़ी तो मत ले चले तू॥
 
नहीं ना नुकुर या कोई नाज़ नख़रा।
करेंगे कभी जिस डगर ले चले तू॥
 
पड़े बस रहेंगे यूँहि तेरे दर पर।
जो दर दर की ठोकर में सर ले चले तू॥
 
ज़मीं से जहन्नुम जहन्नुम से जन्नत।
है तेरी खुशी जिस भी घर ले चले तू॥
 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts