
0 Bookmarks 11 Reads0 Likes
1.
गूफ़लाल के गैंग में आ पहुँचे ब्लफलाल।
सोचा दोनों ने चलो हो लें मालामाल॥
हो लें मालामाल, काम छेड़ा फाईनेंसी।
नोट छपने लगे भई! अच्छी एजेंसी॥
धंधा अच्छा, गंदा है, कुछ ना किया ख्याल।
रेड पड़ी पकड़े गये गूफ़लाल बल्फलाल।
2.
चलाचला चक्की अकल गई जेल में जाग।
पछताये, खुद फोड़कर दोनों अपने भाग।।
दोनों अपने भाग, जगाने की सोची फिर।
नई गजब तरकीब एक सूझी थी आखिर॥
रिहा जेल से होते ही जा खोला मंदर।
बन बैठे परधान सिकटरी दोनों बंदर॥
3.
अंधी जनता की खुली गाँठ मिली क्या खूब।
रोज मलाई मारते प्रभु आगे धरें दूब॥
प्रभु आगे धरें, दूब गूफ, बल्फलाल निराले।
भाग – “रिया-सत” दे गये, पढ़ें लोग रिसाले॥
मौन “अभय-मुद्रा” धरी संत बन रहे आज।
दोनओं की भगवान संग आरती करे समाज॥
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments